स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने अपना नया फोन Oppe Reno 4SE लॉन्च कर दिया है. फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है. इसे दो वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा गया है. 5G नेटवर्क सपॉर्ट से लैस इस फोन में आपको तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो आपके फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा बेहतर बनाएगा. आइए जानते हैं फोन के कुछ और स्पेसिफिकेशंस.
Oppo Reno 4 SE के स्पेसिफिकेशंस
Oppo Reno 4 SE में 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्युशन 1080×2400 पिक्सल है. 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दिए गए इस डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 फीसदी है. फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Dimensity 720 SoC प्रोसेसर दिया गया है. यह फोन ऐंड्रॉयड 10 पर बेस्ड ColorOS 7.2 पर काम करता है.
बैटरी
बैटरी की बात करें तो इसमें 4300mAh की बैटरी दी गई है जो 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है. साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो आपके फोन को सेफ्टी देता है.
कैमरा
फोटोज के लिए ओप्पो के इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं. सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
कीमत
Oppo Reno 4 SE की चीन में 8GB रैम+128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2499 युआन यानी करीब 27,100 रुपये है और 8 GB रैम+256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2799 रुपये यानी करीब 30,400 रुपये. है. चीन में फोन की प्री-बुकिंग शुरू की जा चुकी है. फोन सुपर फ्लैश ब्लैक, सुपर फ्लैश ब्लू और सुपर फ्लैश वाइट कलर ऑप्शन में अवेलेबल है.
OnePlus Nord से होगा मुकाबला
Oppo Reno 4 SE का मुकाबला वनप्लस नॉर्ड से होगा. वनप्लस नॉर्ड में कंपनी ने 6.4 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले दिया है. कंपनी ने स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेकशन दिया है. स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगान 765 प्रोसेसर के साथ आता है. साथ ही नॉर्ड में एंड्रीनों 620 जीपीयू दिया गया है. स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 4115mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. वनप्लस ने नॉर्ड से 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है.
₹ 24,999
OnePlus Nord Full Specifications
जनरल | |
---|---|
रिलीज डेट | 21st July 2020 |
भारत में लॉन्च | Yes |
फॉर्म फैक्टर | Touchscreen |
बॉडी टाइप | Plastic |
डायमेंशन्स (एमएम) | 158.3 x 73.3 x 8.2 mm |
वजन (ग्राम) | 184 g |
बैटरी कैपिसिटी (एमएएच) | 4115 mAh |
रिमूवेबल बैटरी | No |
फास्ट चार्जिंग | Yes |
वायरलेस चार्जिंग | No |
कलर्स | Blue Marble, Gray Onyx |
नेटवर्क | |
2जी बैंड | GSM 850 / 900 / 1800 / 1900 – SIM 1 & SIM 2 |
3जी बैंड | HSDPA 800 / 850 / 900 / 1700(AWS) / 1800 / 1900 / 2100 |
4जी/एलटीई बैंड | 1, 2, 3, 4, 5, 7, 8, 12, 17, 18, 19, 20, 26, 38, 39, 40, 41, 46 – India |
डिस्पले | |
टाइप | Fluid AMOLED capacitive touchscreen, 16M colors |
साइज | 6.44 inches |
रेसॉल्यूशन | 1080 x 2400 pixels, 20:9 ratio |
प्रोटेक्शन | Corning Gorilla Glass 5 |
सिम स्लॉट | |
सिम टाइप | Nano-SIM |
नंबर ऑफ सिम | Dual SIM |
स्टैंड-बाई | Dual stand-by |
प्लेटफॉर्म | |
ओएस | OxygenOS 10.0 |
प्रोसेसर | Octa-core |
चिपसैट | Qualcomm SDM765 Snapdragon 765G (7 nm) |
जीपीयू | Adreno 620 |
मैमोरी | |
रैम | 6GB RAM, 8GB RAM, 12GB RAM |
इंटरनल स्टोरेज | 64GB, 128GB, 256GB |
कार्ड स्लॉट टाइप | No |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज | No |
कैमरा | |
रियर कैमरा | 48 MP+ 8 MP + 5 MP + 2 MP |
रियर ऑटोफोकस | Yes |
रियर फ्लैश | Dual LED |
फ्रंट कैमरा | 32 MP + 8 MP |
फ्रंट ऑटोफोकस | No |
वीडियो क्वालिटी | 4K@30fps, 1080p@30/60/240fps |
साउंड | |
लाउडस्पीकर | Yes |
3.5 एमएम जैक | No |
नेटवर्क कनेक्टिविटी | |
डबल्यूलैन | Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, dual-band, Wi-Fi Direct, hotspot |
ब्लूटूथ | 5.1, A2DP, LE, aptX HD |
जीपीएस | Yes, with dual-band A-GPS, GLONASS, GALILEO, BDS, SBAS, NavIC |
रेडियो | Yes |
यूएसबी | 2.0, Type-C 1.0 reversible connector, USB On-The-Go |
सेंसर्स | |
फेस अनलॉक | No |
फिंगरप्रिंट सेंसर | Yes |
कंपास/मैग्नोमीटर | No |
प्रॉक्सीमिटी सेंसर | Yes |
एक्स्लोरेमीटर | Yes |
एंबिएंट लाइट सेंसर | No |
जाइरोस्कोप | Yes |
ये भी पढ़ें
ज्यादा स्टोरेज वाला Tecno Spark 6 Air का नया वेरिएंट लॉन्च, इस फोन को देगा टक्कर
पॉप अप सेल्फी कैमरे से है लैस Huawei Y9a हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं फोन की खूबियां